मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का दिल्ली में वलीमा (रिसेप्शन) हुआ, जिसमें कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। इसमें पूर्व कानून मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शरीक हुए।मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने 15 नवंबर को निकाह किया था। जिसमें परिवार के बहुत करीबी लोग ही शामिल हुए थे।उमर अंसारी का रिसेप्शन 17 नवंबर को दिल्ली में रखा गया था। इस रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था।उमर अंसारी के वलीमे में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन औवैसी ने भी शिरकत की। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी भी इस कार्यक्रम में नेताओं का स्वागत करते दिखे।अफजाल अंसारी ने उमर अंसारी और उनकी बेगम को बधाई भी दी और फोटो भी खिंचवाई।राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी उमर अंसारी के दिल्ली में हुए वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल हुए। उन्होंने नव दंपति को बधाई दी।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का दिल्ली में रिसेप्शन, पूर्व उपराष्ट्रपति समेत तमाम बड़े नेता रहे मौजूद
