
अजय कुमार,लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले पीएम ने मॉ गंगा का मायका कहे जाने वाले उत्तरकाशी के मुखबा गांव में उनकी पूजा-अर्चना के साथ आरती भी की। यहां उनका पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया गया। यहां के लोगों से मुलाकात के बाद पीएम हर्षिल पहुंचे।जहां मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। मोदी ने कहा कि आज एक बार फिर यहाँ आकर,आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं।
