कांग्रेस-सपा ने एसआईआर को बताया हार का कारण

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया है और चुनाव आयोग  की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। दोंनो दलों का आरोप है कि बिहार में एसआईआर के दौरान लगभग 65 लाख वोटर कट गए, जबकि नए किसी वोटर को सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे मतदाता सूची की निष्पक्षता पर संदेह है। इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली कहकर आयोग की निष्पक्षता पर भी तीखा प्रहार किया है।

कांग्रेस ने कहा कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया में खामियां और गड़बड़ियां थीं, जिन पर सुप्रीम कोर्ट को भी कई बार दखल देना पड़ा। कांग्रेस का मानना है कि इसी वजह से पार्टी का चुनाव में खराब प्रदर्शन हुआ है और यह हार ैप्त् प्रक्रिया और चुनाव आयोग की जिम्मेदारियों का परिणाम है। इसके अलावा, कांग्रेस ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी नाराजगी जताई है, लेकिन मुख्यत हार का जिम्मेदार एसआईआर और चुनाव आयोग को बताया गया है.वहीं अखिलेश यादव ने कहा की यूपी में एसआईआर के खिलाफ पीडीए चौकन्ना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *