कांग्रेस के नाराज शशि थरूर दिखे बीजेपी मंत्री के साथ

समाचार मंच

कुछ समय से बदलें-बदले नजर आ रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो शेयर की है। उनकी ये फोटो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है। शेयर पोस्ट में शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।उनकी इस पोस्ट ने कांग्रेस और अन्य सियासी दलों में हलचल तेज कर दी है। यह पोस्ट थरूर की तरफ से केरल की सत्तारूढ़ सीपीएम नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की नीतियों की तारीफ करने के बाद कांग्रेस और उनके बीच संबंधों में आई खटास के बाद पश्चात आई है।

वैसे इस पोस्ट पर शशि थरूर ने सफाई भी दी है और कहा है कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। बता दें कि वाम सरकार के तहत राज्य के विकास की तारीफ करने के लिए शशि थरूर की आलोचना की गई थी। दरअसल थरूर ने राज्य के विकास के कुछ पहलुओं के बारे में सकारात्मक बातें कही थीं।बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने वास्तव में सीपीएम की प्रशंसा नहीं की थी, बल्कि उन्होंने केवल स्टार्टअप क्षेत्र में केरल की प्रगति को उजागर करने का प्रयास किया था।वहीं शशि थरूर की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की भी आलोचना हुई। उन्होंने कहा था कि यदि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को खुद से अच्छा नेगोशिएटर बताया है तो यह खुशी की बात है। इसके बाद से कांग्रेस शशि थरूर के रुख ने इन दिनों पार्टी की चिंताएं बढ़ा रखी हैं। कोई कहा रहा है कि शशि थरूर सीपीएम में जा सकते हैं तो कुछ लोग भाजपा जॉइन करने की अटकलें लगा रहे हैं।मगर शशि थरूर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *