लाइव टीवी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता पिंटू महादेव की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मौत की धमकी दिए जाने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस ने इसे संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है और भाजपा नेतृत्व से जल्द कार्रवाई व माफी की मांग की है.बीजेपी प्रवक्ता की इस हरकत के बाद कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि भाजपा का प्रवक्ता पिंटू महादेव एक TV चैनल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को छाती पर गोली मारने की धमकी देता है, क्या उसी तरह से जैसे महात्मा गांधी को गोली मारी गयी, जैसे इंदिरा जी का सीना गोलियों से छलनी कर दिया गया?
उन्होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि पूरा देश चुप है और भाजपा के आधिकारिक लोग आए दिन राहुल गांधी को धमकी दे रहे हैं, क्या उन्हें मारने की तैयारी चल रही है? साथ ही उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि नड्डा जी अपनी पार्टी के हत्यारी मानसिकता के नेताओं के साथ क्या कार्यवाही कर रहे हैं?
भाजपा का प्रवक्ता पिंटू महादेव एक TV चैनल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गॉंधी जी को छाती पर गोली मारने की धमकी देता है, क्या उसी तरह से जैसे महात्मा गॉंधी को गोली मारी गयी, जैसे इंदिरा जी का सीना गोलियों से छलनी कर दिया गया ?
मेरा सवाल है देश के गृहमंत्री @AmitShah जी और प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/46ZeI5BG62— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) September 29, 2025
विचारधारा से हरने के बाद शारीरिक हिंसा का सहारा ले रही बीजेपी- खेड़ा
वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक पर कहा, “जब भी RSS भारत की विचारधारा को हराने में विफल होता है, उसके कार्यकर्ता शारीरिक हिंसा का सहारा लेते हैं. और एक गोडसे गांधी की हत्या कर देता है.”उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है, तो उसके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं. लाखों गरीबों, हाशिए पर पड़े और कमजोर वर्गों की आवाज दबाने की साजिश चल रही है.सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह पहला भाजपाई नहीं है जो यह कह रहा है – इससे पहले इन्हीं सिरफिरों में से एक ने उनकी ज़ुबान काटने की बात की थी, किसी ने उनका सिर काटने पर इनाम घोषित किया था, किसी ने इंदिरा जी की कायर हत्या का हवाला भी दिया है.मैं राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं, जिस आसानी से BJP के एक प्रवक्ता ने TV पर कहा कि ‘राहुल गांधी के सीने पर गोली मार दी जाएगी’ उसको सुनकर चुप कैसे रहा जा सकता है?
Every time the RSS fails to defeat the ideology of India, their foot soldiers resort to physical violence. And a Godse kills Gandhi. Now, when BJP is losing the ideological battle, their spokespersons & leaders are threatening to kill Rahul Gandhi. A conspiracy is afoot to… pic.twitter.com/ru33briRvL
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 29, 2025
राहुल गांधी को लाइव टीवी पर दी धमकी
भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेव ने एक लाइव शो में विपक्ष नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी है. जिसके बाद कांग्रेस समेत कई और दलों के नेताओं ने इसका विरोध किया है. साथ ही बीजेपी की ओर से अभी तक कार्रवाई न करने पर भी सवाल उठाएं हैं.
मैं राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूँ, असल में बहुत चिंतित
क्या मुझे लगता है उनकी ज़िंदगी को खतरा है – हाँ बिल्कुल लगता है
और इस आशंका पर मोहर लगाने का काम संघी भाजपाई कर रहे हैं
👉जिस आसानी से BJP के एक प्रवक्ता ने TV पर कहा कि “राहुल गांधी के सीने पर गोली मार दी… pic.twitter.com/MNRE4OV9mF
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 29, 2025
