नई दिल्ली. रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर फैंस के बीच तहलका मचा रहा है. यूट्यूब पर अपलोड 72 सेकेंड का यह वीडियो हर फ्रेम में एक्शन, इंटेंसिटी और रिवेंज का दमदार मिश्रण लिए हुए है. हालांकि, यह फैन-मेड कॉन्सेप्ट ट्रेलर है, लेकिन इसमें इस्तेमाल क्लिप्स और एडिटिंग इतनी शानदार है कि असली टीजर का अंदाजा लग जाता है. फैंस इसे देखकर एक्साइटेड हैं, क्योंकि यह पार्ट 1 की कहानी को आगे बढ़ाते हुए और ज्यादा हाई-वोल्टेज एक्शन से लबरेज लग रहे है.जियो स्टोडियोज द्वारा यूट्यूब पर अपलोड धुरंधर 2 टीजर रिलीज के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है. आदित्य धर निर्देशित इस सीक्वल का हर फ्रेम दमदार है- डार्क विजुअल्स, हाई-इंटेंस म्यूजिक और रणवीर सिंह का फीयरलेस अवतार इसे ब्लॉकबस्टर वाइब देता है.
जसकीरत से हमजा
टीजर की शुरुआत बेहद सस्पेंसफुल तरीके से होती . पहले 30 सेकंड में स्क्रीन डार्क बैकग्राउंड में रणवीर सिंह (हमजा/जसकीरत सिंह रंगी) का इंटेंस लुक दिखता है. म्यूजिक सबटल तरीके से शुरू होता है, जो तनाव बढ़ाता है. यह ओपनिंग शॉट कैरेक्टर की रिवेंजफुल एंट्री सेट करता है, जैसे कोई बड़ा खतरा सामने हो. अगले सेकंड में म्यूजिक तेज होता है जहां रणवीर का गुस्से भरा चेहरा और डायनामिक कैमरा वर्क यहां सबसे ज्यादा इम्पैक्ट छोड़ते हैं.
रिवेंज मोड में रणवीर सिंह
30-50 सेकंड के बीच एक्शन पीक पर पहुंचता है. 41 सेकंड पर स्क्रीमिंग साउंड इफेक्ट्स के साथ वायलेंट मोमेंट्स, जहां रणवीर सिंह रिवेंज मोड में नजर आते हैं. डार्क लाइटिंग, स्मोक और हाई-कॉन्ट्रास्ट शॉट्स फिल्म की थीम को मजबूत बनाते हैं. 50-72 सेकंड में क्लाइमेक्स बिल्ड-अप होता है.न तो कईं कोई शब्द और न डायलॉग फिर भी दमदारकुल 1 मिनट 12 सेकेंड का ये वीडियो मार धाड़ और गोलियों की गड़गड़ाहट से भरा है. न तो कईं कोई शब्द और न डायलॉग. लेकिन, आखिरी में रणवीर एक खास मैसेज जरूर देते दिखे. टीजर के आखिरी में रणवीर सिंह का किरदार कहता है- ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’, जो एक क्लिफहैंगर मोमेंट पर रुकता है.
फियरलेस लुक में छाने के लिए तैयार हैं रणवीर सिंह
कुल मिलाकर रणवीर सिंह का फियरलेस लुक और इंटेंस ग्लेयर स्क्रीन पर छाने के लिए एक बार फिर तैयार हैं, जो ऑडियंस को पार्ट 2 के लिए बेताब कर देता है. पूरा 72 सेकंड का यह वीडियो एक-एक फ्रेम में दमदार है- एक्शन, इमोशंस और रिवेंज का परफेक्ट ब्लेंड देखने के लिए फैंस फिर एक्साइटेड हो गए हैं. मेकर्स ने हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी टीजर जारी किया है. ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए, फिल्म निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म तमिल, तेलुगु और अन्य कई भाषाओं में रिलीज होगी.
टीजर पर यूजर्स के रिएक्शन
धुरंधर 2 के टीजर पर यूजर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये टीजर नहीं, बम है बम… सबका सफाया कर दिया.’ एक ने लिखा- ‘1.02… उफ्फ ये डायलॉग, दिल जीत लिया.’ एक और यूजर लिखता है- ‘ये फिल्म नहीं, पूरा मूवमेंट है… 2000 करोड़ लोडिंग.’ ऐसे ही कमेंट्स करते हुए यूजर टीजर को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
