जयपुर. विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर मंगलवार को राजभवन में बुलाई गई बैठक में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिक्षण संस्थानों को सुधार करने के निर्देश दिए और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति तय करने व छात्रों को रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि पेंशन, वेतनमान के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे। बैठक में अतिरिक्त मुय सचिव कुलदीप रांका, राज्यपाल के सचिव पृथ्वीराज भी मौजूद रहे।
बैठक में आए ये सुझाव
- कुलगुरु के कार्यकाल की अवधि ३ साल से बढ़ाकर ५ साल की जाए
- सभी विश्वविद्यालयों में प्रो वाइस चांसलर बनाए जाएं
- प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भर्तियों के लिए कॉमन भर्ती बोर्ड बने
- डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों पर फोकस
